राकेश कुमार सिंह।काकोरी, लखनऊ
राजधानी लखनऊ के काकोरी कोतवाली क्षेत्र के बांढा खेड़ा इलाके में स्थित एक आंगनवाड़ी (पोषण वाटिका) केंद्र में बीती रात चोरी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने केंद्र की पिछली दीवार में सेंध लगाकर अंदर प्रवेश किया और बच्चों के उपयोग के लिए रखा जरूरी सामान चोरी कर लिया।
सूत्रों के मुताबिक, चोर केंद्र में लगे छत के पंखे समेत अन्य कीमती उपकरणों को उखाड़कर अपने साथ ले गए। घटना का खुलासा उस समय हुआ जब सुबह स्थानीय लोग और आंगनवाड़ी कर्मचारी मौके पर पहुंचे। केंद्र की हालत देखकर सभी दंग रह गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, केंद्र में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने इस वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और लोगों में आक्रोश भी देखने को मिल रहा है।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की उम्मीद जताई जा रही है।
सवाल उठता है
क्या बच्चों के पोषण और शिक्षा से जुड़े केंद्र भी अब सुरक्षित नहीं हैं?
إرسال تعليق