⚡ ब्रेकिंग News

एक साल से फरार आरोपी तमंचा व कारतूस समेत गिरफ्तार, देवसरा पुलिस की बड़ी सफलता

प्रतापगढ़। जनपद के थाना आसपुर देवसरा पुलिस ने लगभग एक वर्ष से फरार चल रहे वांछित आरोपी को अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में हड़कंप मच गया है।

थाना अध्यक्ष राकेश चौरसिया के निर्देशन में उपनिरीक्षक योगेंद्र सिंह की टीम ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर आरोपी राज उर्फ गौतम उपाध्याय पुत्र कमलेश उपाध्याय, निवासी ग्राम पूरेधानी, थाना आसपुर देवसरा को दबोच लिया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने करीब एक वर्ष पूर्व खड़ी बस के पास लोगों पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की थी। घटना के बाद से वह फरार चल रहा था और पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी थी।

गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से 315 बोर का तमंचा तथा दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र में लगातार गश्त व चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

देवसरा पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से जहां आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है, वहीं अपराधियों को स्पष्ट संदेश दिया गया है कि कानून से बच पाना संभव नहीं है।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...