⚡ ब्रेकिंग News

लखनऊ–वाराणसी हाईवे पर आवारा पशुओं का आतंक, रोज़ाना हादसों का खतरा; प्रशासन की अनदेखी पर उठे सवाल

बदलापुर तहसील के सरोखनपुर क्षेत्र में NH-731 पर राहगीरों की जान जोखिम में, स्थानीय लोगों ने की तत्काल कार्रवाई की मांग

संवाददाता विपिन शुक्ला
जौनपुर। लखनऊ–वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-731) पर स्थित ग्राम सरोखनपुर, तहसील बदलापुर में आवारा पशुओं की बढ़ती संख्या राहगीरों के लिए गंभीर खतरा बन गई है। हाईवे पर दिन-रात घूम रहे बेसहारा पशुओं के कारण आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिससे वाहन चालकों और स्थानीय नागरिकों में भय का माहौल है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईवे पर अचानक पशुओं के आ जाने से कई दोपहिया और चारपहिया वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं। इसके बावजूद अब तक संबंधित विभाग और नगर पंचायत बदलापुर द्वारा कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया है।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि इसी मार्ग से उपजिलाधिकारी (SDM) बदलापुर सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी नियमित रूप से आवागमन करते हैं, लेकिन हाईवे पर मौजूद इस गंभीर समस्या की ओर किसी का ध्यान नहीं जा रहा है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते आवारा पशुओं को सुरक्षित स्थान पर नहीं पहुंचाया गया, तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

क्षेत्रवासियों ने जिला प्रशासन, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण तथा नगर पंचायत बदलापुर से मांग की है कि हाईवे पर घूम रहे आवारा पशुओं को तत्काल हटाकर सुरक्षित स्थानों पर भेजा जाए, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लग सके और राहगीरों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।



Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...