⚡ ब्रेकिंग News

सैदपुर-बीकेटी मार्ग पर दर्दनाक हादसा: बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से मां की मौत, बेटा गंभीर घायल

3 किलोमीटर पीछा कर पुलिस ने चालक को दबोचा

लखनऊ || देशराज|| थाना माल क्षेत्र में बुधवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। सैदपुर-बीकेटी मार्ग पर मांझी गांव के पास बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार मां-बेटे को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 55 वर्षीय महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, माल के अटारी गांव निवासी दीपू ने बताया कि उनकी मां विमला (55 वर्ष) बुधवार शाम अपने बेटे होरीलाल के साथ मोटरसाइकिल से सीतापुर जनपद के चंदेसुआ गांव स्थित मौसी के घर जा रही थीं। रात के समय मांझी गांव के निकट तेज रफ्तार और बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि मां-बेटा उछलकर दूर जा गिरे। इसी दौरान ट्रैक्टर का पहिया विमला के सिर के ऊपर से गुजर गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बेटा होरीलाल गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही माल पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से घायल को ट्रॉमा सेंटर भिजवाया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए करीब 3 किलोमीटर तक पीछा कर चकाई गांव के पास उसे पकड़ लिया।

इंस्पेक्टर नवाब अहमद ने बताया कि तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बताया जा रहा है कि मृतका के परिवार में दो बेटे और एक विवाहित बेटी हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...