भवानीपुर गांव में आम और पाकर के पौधे लगाए गए, ग्रामीणों से पौधों की देखभाल करने की अपील
जिला संवाददाता विकास मिश्रा
सिधौली/सीतापुर। वन विभाग द्वारा 1 जुलाई से 7 जुलाई तक मनाए जा रहे वन महोत्सव के तहत भवानीपुर गांव में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक मनीष रावत ने आम का पौधा लगाया, जबकि जिला पर्यावरण समिति के सदस्य संजीव सक्सेना ने पाकर का पौधरोपण किया।
पौधरोपण के बाद विधायक मनीष रावत ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि विकास की अंधाधुंध दौड़ में जंगलों और पेड़ों का अत्यधिक दोहन हुआ है, जिसके कारण मौसम में लगातार असंतुलन और अनिश्चितता देखने को मिल रही है। ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति को वृक्षारोपण के साथ-साथ उनके संरक्षण का भी संकल्प लेना चाहिए।
वन क्षेत्राधिकारी रोहित निगम ने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करें, ताकि वे बड़े होकर पर्यावरण संरक्षण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें।
इस अवसर पर डिप्टी रेंजर अमित कटियार, वन दरोगा रामसेवक वर्मा सहित वन विभाग के अन्य कर्मचारी एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
إرسال تعليق