⚡ ब्रेकिंग News

आसपुर देवसरा में रिश्तों की आड़ में ठगी का खेल बेनकाब

मामा-भांजी की ‘लुटेरी दुल्हन’ गैंग पर पुलिस का शिकंजा, लाखों की ब्लैकमेलिंग का खुलासा


आसपुर देवसरा (प्रतापगढ़)।
कलयुग में जब रिश्तों की पवित्रता पर भरोसा किया जाता है, वहीं रिश्तों की आड़ में ठगी का ऐसा खेल सामने आया जिसने पूरे इलाके को सन्न कर दिया। थाना क्षेत्र आसपुर देवसरा में पुलिस ने एक ऐसे शातिर मामा-भांजी गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो ‘लुटेरी दुल्हन’ बनाकर दूल्हों को जाल में फंसाता और फिर ब्लैकमेल कर मोटी रकम ऐंठता था।

पुलिस ने आरोपी रामकिशोर और उसकी भांजी लक्ष्मी गौतम को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों मिलकर शादी का झांसा देकर युवकों को ठगने का संगठित खेल चला रहे थे।

 ऐसे रचा जाता था ठगी का खौफनाक स्क्रिप्ट

सूत्रों के मुताबिक, रामकिशोर अपनी भांजी लक्ष्मी को कुछ घंटों के लिए दुल्हन बनाकर किसी युवक से शादी करवाता था। शादी के बाद ‘सुहागरात’ के नाम पर वीडियो तैयार कराया जाता और फिर उसी वीडियो के जरिए दूल्हे को ब्लैकमेल कर लाखों रुपये की मांग की जाती थी।

अगर पीड़ित युवक पैसा देने से इनकार करता, तो उसे दुष्कर्म या दहेज जैसे गंभीर फर्जी मुकदमों में फंसाने की धमकी दी जाती थी। हैरानी की बात यह है कि लक्ष्मी पहले से ही दो बच्चों की मां है, बावजूद इसके लालच ने उसे अपराध की दुनिया में धकेल दिया।

 पुलिस से बचने को बदला ठिकाना

जानकारी के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ बदलापुर थाने में पहले से ही शादी का झांसा देकर लाखों रुपये ऐंठने का मुकदमा दर्ज है। बदलापुर पुलिस की निगाहों से बचने के लिए दोनों ने हाल ही में सैफाबाद में किराए का कमरा लिया और नए शिकार की तलाश शुरू कर दी।

लेकिन आसपुर देवसरा पुलिस को उनकी गतिविधियों की भनक लग चुकी थी। तत्परता दिखाते हुए पुलिस टीम ने जाल बिछाकर दोनों को धर दबोचा और विधिक कार्रवाई करते हुए बदलापुर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

 थाना अध्यक्ष का सख्त संदेश

थाना अध्यक्ष विजेंद्र सिंह के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई की क्षेत्र में जमकर सराहना हो रही है। उन्होंने साफ कहा कि क्षेत्र में ठगी, ब्लैकमेलिंग और किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस टीम लगातार संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखे हुए है।

उन्होंने आमजन से अपील की कि शादी-विवाह जैसे सामाजिक संबंधों में जल्दबाजी न करें, पूरी जांच-पड़ताल और सत्यापन अवश्य करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

 समाज के लिए बड़ा सबक

इस सनसनीखेज खुलासे ने यह साफ कर दिया है कि अब अपराधी रिश्तों की आड़ में भी जाल बिछा रहे हैं। पुलिस की मुस्तैदी से जहां एक बड़ा गिरोह बेनकाब हुआ, वहीं क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर लोगों का भरोसा भी मजबूत हुआ है।

आसपुर देवसरा की इस कार्रवाई ने अपराधियों को कड़ा संदेश दे दिया है

अब ठगी का खेल नहीं चलेगा, कानून का डंडा चलेगा!

1 تعليقات

إرسال تعليق

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...