⚡ ब्रेकिंग News

काकोरी में चोरों का आतंक, 6 खंभों से बिजली के तार चोरी


सोनिया देवी।। लखनऊ।। राजधानी के काकोरी क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला काकोरी कोतवाली क्षेत्र के सकरा गांव का है, जहां देर रात अज्ञात चोरों ने बिजली विभाग को बड़ा नुकसान पहुंचाते हुए चालू लाइन के करीब 6 खंभों से एलटी (लो टेंशन) बिजली के तार चोरी कर लिए।

बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद इलाके की बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई। चोरी के चलते प्राइवेट विजन पब्लिक स्कूल समेत कई घरों में अंधेरा छा गया, जिससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।

स्थानीय लोगों के अनुसार, क्षेत्र में पिछले कुछ समय से चोरी की घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है। कहीं ट्रांसफार्मर से तेल चोरी हो रहा है तो कहीं बिजली के तारों को निशाना बनाया जा रहा है। इन घटनाओं से ग्रामीणों में भय और आक्रोश का माहौल है।

घटना की सूचना मिलते ही संबंधित विभाग और पुलिस प्रशासन सक्रिय हुआ। मामला काकोरी कोतवाली अंतर्गत खुर्रमपुर पावर हाउस, सकरा दोना रोड क्षेत्र का बताया जा रहा है। पुलिस अज्ञात चोरों की तलाश में जुट गई है और जल्द ही मामले के खुलासे का दावा कर रही है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है, ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...