सीतापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
सीतापुर, 19 जुलाई 2026 | संवाददाता: ज्ञानू मिश्रा
जनपद सीतापुर में अपराध एवं अवैध शस्त्रों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिधौली पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक युवक को अवैध .315 बोर तमंचा और एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सिधौली विशाल गुप्ता के निकट पर्यवेक्षण में थाना सिधौली पुलिस द्वारा क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान ग्राम अलादादपुर नहर पुलिया के पास संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध .315 बोर तमंचा एवं एक जिंदा .315 बोर कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने तत्काल आरोपी को गिरफ्तार कर थाना सिधौली लाया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सत्येन्द्र यादव पुत्र वीरेन्द्र यादव, निवासी कस्बा महोना, वार्ड संख्या-07, थाना इटौंजा, जनपद लखनऊ के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मु0अ0सं0 263/2026 के तहत धारा 25(1-बी) आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी के पास अवैध तमंचा कहां से आया और उसका किसी अन्य आपराधिक गतिविधि से कोई संबंध है या नहीं।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम
• उपनिरीक्षक हरिशचन्द्र यादव
• कांस्टेबल फिरोज आलम
• कांस्टेबल अजय सिंह
• आरक्षी अभिषेक शाहू
वरिष्ठ अधिकारियों ने पुलिस टीम की सराहना करते हुए अपराध एवं अवैध शस्त्रों के खिलाफ इसी प्रकार सख्त अभियान जारी रखने के निर्देश दिए हैं।
JPM NEWS
"सच के साथ, सबसे पहले"
إرسال تعليق