⚡ ब्रेकिंग News

भाजपा अवध क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी का सीतापुर में प्रथम आगमन, अटरिया के श्याम लॉन में हुआ भव्य स्वागत

जिला संवाददाता विकास मिश्रा
अटरिया/सीतापुर। भारतीय जनता पार्टी के अवध क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी के सीतापुर में प्रथम आगमन पर शनिवार को अटरिया स्थित श्याम लॉन में भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया।

इस अवसर पर भाजपा के जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला, विधायक ज्ञान तिवारी, विधायक आशा मौर्य सहित जिले के सभी भाजपा विधायक, विभिन्न विकास खंडों के ब्लॉक प्रमुख सिधौली ब्लाक प्रमुख रामबख्श रावत सहित, मंडल अध्यक्ष, मंडल उपाध्यक्ष मोहित मिश्रा एवं अन्य पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने फूल-मालाओं और अंगवस्त्र भेंट कर क्षेत्रीय अध्यक्ष का अभिनंदन किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी ने कहा कि भाजपा संगठन कार्यकर्ताओं की ताकत से मजबूत हुआ है और प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए संगठन पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा आगामी चुनावों की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।

जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने कहा कि क्षेत्रीय अध्यक्ष का प्रथम आगमन जिले के कार्यकर्ताओं के लिए उत्साह और प्रेरणा का अवसर है। वहीं उपस्थित विधायकों और जनप्रतिनिधियों ने भी संगठन की मजबूती और विकास कार्यों को लेकर अपने विचार रखे तथा क्षेत्रीय अध्यक्ष का स्वागत करते हुए उनके नेतृत्व में संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का विश्वास व्यक्त किया।

कार्यक्रम के दौरान पूरे परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने लायक रहा। "भारत माता की जय" और "भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद" के नारों से श्याम लॉन गूंज उठा। समारोह के अंत में क्षेत्रीय अध्यक्ष ने सभी जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संदेश दिया।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...