बिसवां में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाला जुलूस, निष्पक्ष जांच और धार्मिक स्थलों की सुरक्षा मजबूत करने की उठाई मांग
जिला संवाददाता : विकास मिश्रा
बिसवां/सीतापुर। अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर के दानपात्र में हुई कथित चोरी के विरोध में मंगलवार को बिसवां में जिला कांग्रेस कमेटी सीतापुर के नेतृत्व में 'बुद्धि शुद्धिकरण यात्रा' निकाली गई। कांग्रेस नेताओं ने निष्पक्ष जांच, दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और मंदिरों सहित सभी धार्मिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग उठाई।
यात्रा का शुभारंभ बिसवां के ऐतिहासिक पत्थर शिवाला मंदिर परिसर से हुआ। जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष डॉ. ममता वर्मा के नेतृत्व में निकली यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर प्रदर्शन किया तथा दोषियों की गिरफ्तारी के समर्थन में नारे लगाए।
सभा को संबोधित करते हुए डॉ. ममता वर्मा ने कहा कि श्रीराम मंदिर करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है और दानपात्र में हुई कथित चोरी बेहद गंभीर विषय है। उन्होंने शासन से निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच कर वास्तविक दोषियों की पहचान कर उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की।
उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए मंदिरों सहित सभी धार्मिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था की व्यापक समीक्षा कर उसे और सुदृढ़ किया जाना चाहिए।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह चौहान, रजनीश कुमार मिश्रा, नगर अध्यक्ष अमर मल्होत्रा, ओंकारनाथ मिश्रा, सीताराम भार्गव, संजीव नाथ गुप्ता, रमेश चंद्र निषाद, राजेश सिंह तोमर, दानिश नकवी, बकरीद खां, मीना मिश्रा, आफताब आलम, मोहम्मद असलम अंसारी, सोना पति, रहमान अंसारी, मोहम्मद जुनेद, कामरान अंसारी, नदीम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यदि मामले में जल्द निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हुई तो पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से अपना आंदोलन आगे भी जारी रखेगी।
إرسال تعليق