⚡ ब्रेकिंग News

खुली नाली बनी खतरा! डेढ़-दो साल से नहीं रखी गई पटिया, लोगों में भारी आक्रोश

  
पट्टी नगर के वार्ड नंबर 2 की अनदेखी पर उठे सवाल, आखिर जिम्मेदार कौन?

पट्टी। नगर पंचायत क्षेत्र के पुरानी पट्टी वार्ड नंबर 2 में विकास कार्यों की अनदेखी का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, करीब डेढ़ से दो वर्ष पूर्व निर्मित नाली पर अब तक पटिया नहीं रखी गई, जिससे क्षेत्रवासियों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

खुले नाले के कारण राहगीरों, बच्चों और बुजुर्गों के लिए दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि कई बार लोग नाली में गिरने से चोटिल हो चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया।
स्थानीय नागरिकों ने बताया कि इस संबंध में कई बार शिकायतें की गईं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। वहीं, वार्ड के सभासद राजेश कुमार सरोज का कहना है कि उन्होंने समस्या को लेकर प्रयास किए हैं, लेकिन नगर पंचायत में उनकी बात नहीं सुनी जा रही है, जिसके चलते कार्य लंबित पड़ा हुआ है।
इस मामले ने नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों का कहना है कि जब वार्ड नगर पंचायत क्षेत्र में आता है, तो फिर वर्षों से इस समस्या की अनदेखी क्यों की जा रही है। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि जनप्रतिनिधियों को चुनने के बावजूद उनकी मूलभूत समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है।

अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार कौन है— नगर पंचायत प्रशासन या वार्ड प्रतिनिधि? और क्या वार्ड नंबर 2 की लगातार उपेक्षा की जा रही है?
स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द नाली पर पटिया रखवाकर समस्या का समाधान कराया जाए, ताकि किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।

फिलहाल, क्षेत्रवासियों की निगाहें नगर पंचायत प्रशासन की आगामी कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।

Post a Comment

और नया पुराने
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...