⚡ ब्रेकिंग News

माल थाने में गूंजा सुंदरकांड पाठ, इंस्पेक्टर नवाब अहमद के नेतृत्व में विशाल भंडारा


संवाददाता राकेश सिंह
माल/लखनऊ। माल थाना परिसर में धार्मिक आस्था, सामाजिक समरसता और जनसहभागिता का अनूठा संगम देखने को मिला। थाना प्रभारी निरीक्षक नवाब अहमद के नेतृत्व में थाने में श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया, जिसके बाद विशाल भंडारे का भी आयोजन हुआ।

कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों, पुलिस कर्मियों एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सुंदरकांड पाठ के दौरान पूरे थाना परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा और उपस्थित श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम एवं बजरंगबली के जयकारों के साथ क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

इसके उपरांत आयोजित विशाल भंडारे में सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम ने पुलिस और आमजन के बीच आपसी विश्वास, सहयोग एवं सौहार्द को और मजबूत करने का संदेश दिया।

थाना प्रभारी निरीक्षक नवाब अहमद ने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं तथा आपसी भाईचारे को बढ़ावा देते हैं। कार्यक्रम के सफल आयोजन में थाना स्टाफ एवं स्थानीय नागरिकों का विशेष सहयोग रहा।

Post a Comment

और नया पुराने
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...