⚡ ब्रेकिंग News

लखनऊ में चोरों के हौसले बुलंद: निर्माणाधीन मकान से 60 हजार का जनरेटर चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

संवाददाता: देशराज, लखनऊ। राजधानी लखनऊ के जानकीपुरम थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले लगातार बढ़ते नजर आ रहे हैं। ताजा मामला शुक्ला चौराहा चौकी क्षेत्र का है, जहां ओरो सिटी के निकट एक निर्माणाधीन मकान के बाहर रखा जनरेटर चोरों ने रात के अंधेरे में पार कर दिया।

जानकारी के अनुसार, करीब 60 हजार रुपये कीमत का जनरेटर मकान के बाहर रखा हुआ था। देर रात तीन अज्ञात चोर मौके पर पहुंचे और बड़ी आसानी से जनरेटर चोरी कर फरार हो गए। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें चोर वारदात को अंजाम देते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं।

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि चोरों को पुलिस का कोई भय नहीं रह गया है और वे खुलेआम चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। इस वारदात ने कमिश्नरेट पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

सूचना मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।


Post a Comment

और नया पुराने
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...