ग्रामीणों ने अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप, सांसद ने निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई का दिया आश्वासन
संवाददाता ज्ञानू मिश्रा,
सीतापुर। जनपद के चिलवारा राजापुर (महेशपुर राजापुर) गांव में कथित पुलिस उत्पीड़न से परेशान होकर एक पाल समाज के युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। घटना के बाद पीड़ित परिवार और बड़ी संख्या में ग्रामीण सीतापुर के सांसद राकेश राठौर के आवास पहुंचे और मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करते हुए न्याय की गुहार लगाई।
सांसद राकेश राठौर ने पीड़ित परिवार और ग्रामीणों से पूरी घटना की जानकारी ली तथा परिवार को सांत्वना देते हुए भरोसा दिलाया कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि जांच में किसी अधिकारी की लापरवाही या उत्पीड़न सामने आता है तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी।
ग्रामीणों का आरोप है कि संबंधित अधिकारियों के कथित उत्पीड़न से युवक मानसिक रूप से परेशान हो गया था, जिसके चलते उसने आत्महत्या जैसा कदम उठाया। ग्रामीणों ने दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की।
फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है कि पुलिस उत्पीड़न के आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी जांच के बाद ही हो सकेगी।
एक टिप्पणी भेजें