एसपी अंकुर अग्रवाल, एडीएम आकांक्षा गौतम समेत प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में हुई जनसुनवाई, कई शिकायतों का मौके पर हुआ समाधान।
जिला संवाददाता सत्य प्रकाश शुक्ला
सीतापुर। जनपद के थाना सकरन परिसर में शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर की अध्यक्षता में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल, अपर जिलाधिकारी आकांक्षा गौतम, थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।जनसुनवाई के दौरान अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना। प्राप्त प्रार्थना-पत्रों के संबंध में संबंधित विभागों के अधिकारियों को निष्पक्ष, त्वरित एवं विधिसम्मत जांच कर समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। कई शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जबकि शेष मामलों के शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक शिकायत का पारदर्शी, निष्पक्ष और समयबद्ध निस्तारण किया जाना प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए, ताकि आमजन को त्वरित न्याय एवं प्रभावी प्रशासनिक सेवा का लाभ मिल सके।
थाना समाधान दिवस में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक अपनी विभिन्न समस्याओं और शिकायतों को लेकर पहुंचे तथा अधिकारियों के समक्ष अपने प्रार्थना-पत्र प्रस्तुत किए। प्रशासन ने सभी मामलों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का भरोसा दिलाया।
एक टिप्पणी भेजें