⚡ ब्रेकिंग News

सीतापुर में दिनदहाड़े महिला की हत्या, घर में घुसकर लोहे के बाट से किया हमला




 विकाश मिश्रा || सीतापुर के थाना अटरिया क्षेत्र के जजोर गांव में शनिवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। घर के अंदर आराम कर रही महिला पर लोहे के बाट से ताबड़तोड़ हमला कर दिया गया, जिससे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, जजोर गांव निवासी उमा पत्नी आमोद कुमार शनिवार दोपहर करीब 1 बजे अपने घर में चारपाई पर आराम कर रही थीं। इसी दौरान हरदोई जनपद के संडीला क्षेत्र से आए दो युवक—देबू और सक्षम—अचानक घर में घुस आए। बताया जा रहा है कि किसी पुरानी रंजिश को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जिसके बाद आरोपियों ने करीब एक किलो वजनी लोहे के बाट से उमा के सिर पर कई वार कर दिए।

हमले में गंभीर रूप से घायल उमा मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ीं। चीख-पुकार सुनकर उनके पति आमोद कुमार मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि तहरीर प्राप्त हो गई है, मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...