⚡ ब्रेकिंग News

कम उम्र में समाजसेवा, किसान हित और पत्रकारिता में बनाई अलग पहचान, जनसेवा को समर्पित हैं मनीष मिश्रा

जय मां ललिता सेवा समिति ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष, भारतीय किसान यूनियन (लोकतांत्रिक) के प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में निभा रहे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

जिला संवाददाता विकास मिश्रा
सीतापुर। जनपद सीतापुर के युवा समाजसेवी, वरिष्ठ पत्रकार एवं किसान हितैषी मनीष मिश्रा ने कम उम्र में ही समाजसेवा, पत्रकारिता और किसान हितों के लिए किए जा रहे कार्यों के माध्यम से अपनी अलग पहचान स्थापित की है। जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने और जरूरतमंदों की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहने के कारण वे क्षेत्र में एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में जाने जाते हैं।

मनीष मिश्रा वर्तमान में भारतीय किसान यूनियन (लोकतांत्रिक) में उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर कार्यरत हैं। इसके साथ ही वे जय मां ललिता सेवा समिति ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में सामाजिक एवं धार्मिक सेवा कार्यों का नेतृत्व कर रहे हैं। विभिन्न सामाजिक, युवा एवं सांस्कृतिक संगठनों से जुड़कर भी वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

पत्रकारिता के क्षेत्र में भी उन्होंने जमीनी स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है। ग्रामीण अंचलों की समस्याओं, किसानों की आवाज, गरीब एवं जरूरतमंद लोगों की परेशानियों तथा प्रशासनिक लापरवाही से जुड़े मामलों को प्रमुखता से उठाकर उन्होंने कई लोगों को न्याय दिलाने का प्रयास किया है। निष्पक्ष और जनपक्षीय पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता मानी जाती है।

समाजसेवा के क्षेत्र में मनीष मिश्रा लगातार सक्रिय रहते हैं। आर्थिक रूप से कमजोर, असहाय एवं पीड़ित लोगों की सहायता, प्राकृतिक आपदाओं और दुर्घटनाओं के समय राहत कार्यों में भागीदारी तथा सामाजिक सहयोग के कार्यों में उनकी भूमिका सराहनीय रही है।

किसानों के अधिकारों एवं उनकी समस्याओं को लेकर भी वे निरंतर आवाज उठाते रहे हैं। विभिन्न अवसरों पर उन्होंने किसानों की मांगों के समर्थन में प्रशासन को ज्ञापन सौंपे, धरना-प्रदर्शनों में भाग लिया तथा अधिकारियों से वार्ता कर समस्याओं के समाधान का प्रयास किया। इसी कारण उनके समर्थक उन्हें क्षेत्र में "किसान हितैषी युवा नेता" के रूप में भी पहचानते हैं।

सामाजिक, धार्मिक, सांस्कृतिक एवं जनहित के अनेक कार्यक्रमों में उनकी सक्रिय भागीदारी रहती है। समाजसेवा, पत्रकारिता एवं जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए विभिन्न संस्थाओं द्वारा उन्हें समय-समय पर सम्मानित भी किया जा चुका है।

इस अवसर पर मनीष मिश्रा ने कहा कि उनका उद्देश्य समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक न्याय, सहायता और सम्मान पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष पत्रकारिता, किसान हितों की रक्षा, सामाजिक समरसता और मानव सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाना ही उनके जीवन का लक्ष्य है। उनका मानना है कि "समाज की सच्ची सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है", और इसी भावना के साथ वे भविष्य में भी पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ जनसेवा के कार्य करते रहेंगे।

Post a Comment

और नया पुराने
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...