सिधौली-महमूदाबाद रोड पर भीषण हादसा: रोड रोलर की चपेट में आए बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत
जिला संवाददाता विकास मिश्रा
सीतापुर। जनपद सीतापुर के सिधौली कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। यह हादसा सिधौली-महमूदाबाद मार्ग पर स्थित ईदगाह तिराहे के पास हुआ, जहां एक रोड रोलर की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सिधौली पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही सिधौली कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
फिलहाल मृतक की पहचान तथा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
इस दर्दनाक हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। वहीं स्थानीय लोगों ने सड़क सुरक्षा व्यवस्था और भारी वाहनों के संचालन को लेकर चिंता जताते हुए प्रशासन से प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।
एक टिप्पणी भेजें