धराँवा पंचायत भवन में हुआ सामूहिक योगाभ्यास, कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने लिया प्रतिदिन योग करने का संकल्प
जिला संवाददाता विकाश मिश्रा
सीतापुर। भारतीय जनता पार्टी मंडल अटरिया द्वारा 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को पंचायत भवन धराँवा में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए योगाभ्यास किया और स्वस्थ जीवन शैली अपनाने का संदेश दिया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ललित मिश्रा ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मानसिक शांति एवं आत्मिक संतुलन भी प्रदान करता है। उन्होंने सभी लोगों से नियमित योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष अमित सिंह, मंडल महामंत्री प्रभाकर विक्रम सिंह एवं रमाकांत मिश्रा, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष महेंद्र अरिदमन सिंह, मंडल उपाध्यक्ष जन्मेजय सिंह उर्फ रवि सिंह तथा उदयराज सिंह, मंडल मंत्री विजय कुमार मौर्य, संयोजक अक्षय श्रीवास्तव एवं बूथ अध्यक्ष प्रेम सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
योगाभ्यास के दौरान प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया तथा स्वस्थ, अनुशासित और सकारात्मक जीवन जीने का संकल्प लिया। उपस्थित लोगों ने कहा कि योग शरीर को निरोग, मन को शांत और जीवन को संतुलित बनाने का सबसे प्रभावी माध्यम है।
कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनके प्रेरणादायी नेतृत्व में योग आज विश्व स्तर पर भारत की पहचान बन चुका है और करोड़ों लोगों के जीवन का हिस्सा बन गया है।
कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित लोगों ने स्वस्थ, सशक्त एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए प्रतिदिन योग करने तथा समाज में योग के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।
एक टिप्पणी भेजें