पीलीभीत ब्यूरो। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को पीलीभीत की वसुंधरा कॉलोनी स्थित शिव मंदिर प्रांगण में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मेरा युवा भारत (MY Bharat), युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार श्रेष्ठ प्रगति महिला कल्याण समिति द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए योगाभ्यास किया और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष संदीप कौर रहीं, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में आदर्श नगर पंचायत नौगवां पकड़िया के अधिशासी अधिकारी एजाज अहमद उपस्थित रहे। अतिथियों ने योग को स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का आधार बताते हुए नियमित योग करने की अपील की।
इस अवसर पर महिला पतंजलि योगपीठ की महिला प्रभारी सुशीला आर्य एवं महिला कोषाध्यक्ष अरुंधति दीक्षित ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि मानसिक शांति और आध्यात्मिक विकास का भी सशक्त माध्यम है।
कार्यक्रम में श्रेष्ठ प्रगति महिला कल्याण समिति के कार्यकर्ता रेशम देवी शर्मा, गंगोत्री राजपूत, सोनी पांडे, रिचा पांडे, धर्मेंद्र राठौर, श्याम बिहारी शर्मा, अभिषेक भारती, सोनू, ललित कुमार, पुष्पा देवी एवं मिथिलेश कुमारी सहित अनेक लोगों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
इसके अलावा राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित ममता गंगवार, मदनलाल, हेमलता तिवारी, संदीप मिश्रा, सेवानिवृत्त कानूनगो ओमप्रकाश श्रीवास्तव, आकाश कुमार, कार्यक्रम सहायक धीरेंद्र गंगवार, बबली साईं एवं क्षेत्र के अनेक नागरिकों ने योगाभ्यास में भाग लेकर योग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।
कार्यक्रम का संचालन समिति की अध्यक्ष प्रभात जगदीश चंद्र मौर्य ने किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से सशक्त बनाती है। उन्होंने सभी लोगों से योग को दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
अंत में सामूहिक योगाभ्यास एवं "स्वस्थ भारत" के संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। उपस्थित नागरिकों ने ऐसे आयोजनों को समाज के लिए प्रेरणादायक बताते हुए भविष्य में भी सक्रिय सहभागिता का भरोसा दिलाया।
एक टिप्पणी भेजें