मानवाधिकार संरक्षण और जन-जागरूकता बढ़ाने पर हुई विशेष चर्चा, नवनियुक्त पदाधिकारियों को सौंपे गए मनोनयन पत्र
जिला संवाददाता विकाश मिश्रा
महमूदाबाद (सीतापुर)। विश्व मानवाधिकार कानून एवं अपराध नियंत्रण ट्रस्ट भारत द्वारा राष्ट्रीय प्रशासनिक कार्यालय, एम.एस.के.डी. पब्लिक स्कूल रमुआपुर, महमूदाबाद में सम्मान एवं मनोनयन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष लखनऊ राम भूषण पुजारी के महमूदाबाद प्रथम आगमन पर उनका पुष्पगुच्छ एवं संस्था के परिचय पत्र भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय संरक्षक एस.एस. दिनकर ने की। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राम भूषण पुजारी ने राष्ट्रीय संरक्षक एस.एस. दिनकर एवं राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख तथा न्यूज़ एडिटर अनुज कुमार जैन को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।
समारोह के दौरान तहसील संयोजक महमूदाबाद शिवदास एवं मंडल कार्यालय प्रभारी सुधीर कुमार वर्मा को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष लखीमपुर खीरी सुशील कुमार को परिचय पत्र एवं माला पहनाकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में संगठन के नवनियुक्त पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र सौंपकर उनका स्वागत किया गया। इनमें सर्वेश कुमार (जिला प्रभारी, सीतापुर), दीपक यादव (जिला महासचिव, सीतापुर), आनंद कुमार यादव (जिला अध्यक्ष, बाराबंकी), लवकुश यादव (जिला उपाध्यक्ष, लखनऊ), कुंवर शिव सेवक त्रिवेदी (जिला उपाध्यक्ष, सीतापुर), राजेश कुमार (तहसील अध्यक्ष, महमूदाबाद), चंद्रभान सिंह (तहसील अध्यक्ष, सिधौली), शिवनाथ (ब्लॉक उपाध्यक्ष, पहला) एवं रामसागर (तहसील अध्यक्ष, सीतापुर) सहित कई पदाधिकारी शामिल रहे।
इस अवसर पर संगठन के उद्देश्यों, नियमों एवं सामाजिक गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी गई। वक्ताओं ने मानवाधिकारों के संरक्षण, संवर्धन तथा नागरिकों के मौलिक अधिकारों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया। साथ ही समाज के कमजोर एवं वंचित वर्गों को न्याय दिलाने में संगठन की भूमिका पर भी प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम का समापन संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा मानवाधिकारों के प्रति जन-जागरूकता फैलाने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ। समारोह में संगठन के अनेक पदाधिकारी, सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
एक टिप्पणी भेजें