⚡ ब्रेकिंग News

सीतापुर में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, जिलाधिकारी ने बच्चों को पिलाई पोलियो की खुराक

जिला संवाददाता विकास मिश्रा
सीतापुर। जनपद में रविवार को राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ जिला महिला चिकित्सालय में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर० ने फीता काटकर किया। इसके बाद उन्होंने नवजात एवं छोटे बच्चों को पोलियो की दो बूंद खुराक पिलाकर अभियान की औपचारिक शुरुआत की।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए प्रत्येक अभिभावक का सहयोग अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी माता-पिता से अपील की कि वे अपने पांच वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं, ताकि कोई भी बच्चा इस सुरक्षा कवच से वंचित न रहे। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की टीमों से भी पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।
मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका डॉ. सुनीता कश्यप ने जिलाधिकारी का स्वागत करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह के रूप में फ्लावर पॉट भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि जनपद में अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीमें बूथों के साथ-साथ घर-घर जाकर भी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का कार्य करेंगी। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे स्वास्थ्यकर्मियों का सहयोग करें और अपने सभी पात्र बच्चों को पोलियो की दवा अवश्य पिलवाएं।
कार्यक्रम के दौरान चिकित्सकों, स्वास्थ्य अधिकारियों, नर्सिंग स्टाफ, आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहित स्वास्थ्य विभाग के अनेक कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने जनपद को पोलियो मुक्त बनाए रखने के लिए अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।
"दो बूंद जिंदगी की" संदेश के साथ शुरू हुआ यह अभियान जनपद के सभी निर्धारित पोलियो बूथों एवं स्वास्थ्य केंद्रों पर संचालित किया जा रहा है, जहां पांच वर्ष तक के बच्चों को निःशुल्क पोलियो की खुराक पिलाई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य दिलाएं और इस जनहित अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें।

Post a Comment

और नया पुराने
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...