⚡ ब्रेकिंग News

सीतापुर में वन विभाग की कथित लापरवाही से घायल हिरण की दर्दनाक मौत


कुत्तों के हमले में घायल वन्यजीव को समय पर नहीं मिला उपचार, ग्रामीणों ने जांच और कार्रवाई की उठाई मांग

जिला संवाददाता विकास मिश्रा
सीतापुर। सिधौली कोतवाली क्षेत्र के जल्लाबाद प्राथमिक विद्यालय के निकट एक जंगली हिरण की कुत्तों के हमले में गंभीर रूप से घायल होने के बाद समय पर उपचार न मिलने से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों में वन विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी देखी गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आवारा कुत्तों के झुंड ने हिरण पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल हिरण काफी देर तक मौके पर तड़पता रहा। स्थानीय ग्रामीणों ने उसे बचाने का प्रयास किया और तत्काल प्रशासन व वन विभाग को सूचना दी।

ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान ने घटना की जानकारी लगभग दो घंटे पहले उपजिलाधिकारी (एसडीएम) को दी थी। वहीं स्थानीय लोगों ने भी वन विभाग से तत्काल रेस्क्यू टीम और उपचार की मांग की, लेकिन विभाग की टीम समय पर मौके पर नहीं पहुंची। आरोप है कि इसी देरी के कारण घायल हिरण ने दम तोड़ दिया।
घटना के बाद ग्रामीणों ने कहा कि यदि समय रहते रेस्क्यू टीम और पशु चिकित्सक मौके पर पहुंच जाते, तो हिरण की जान बचाई जा सकती थी। लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने की भी मांग की है, ताकि भविष्य में किसी वन्यजीव की इस प्रकार उपचार के अभाव में मौत न हो।

फिलहाल इस मामले में वन विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। विभाग का पक्ष सामने आने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

Post a Comment

और नया पुराने
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...