नवनिर्वाचित अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार पटेल बोले— शिक्षक हितों की रक्षा और संगठन को मजबूत बनाना होगी प्राथमिकता
सांडा/सकरन (सीतापुर)। विकास क्षेत्र सकरन में शनिवार को उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ की ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन एवं शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। पूर्व में संपन्न हुए चुनाव में अध्यक्ष पद पर निर्वाचित धीरेंद्र कुमार पटेल सहित नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। समारोह में बड़ी संख्या में शिक्षकों ने भाग लेकर संगठन की एकजुटता और शिक्षक हितों की रक्षा का संकल्प लिया।
गठित कार्यकारिणी में धीरेंद्र कुमार पटेल को अध्यक्ष, मोहम्मद आरिफ को मंत्री, रवीन्द्र मिश्रा को संरक्षक, कृष्ण कांत को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अस्मिता यादव को उपाध्यक्ष, संजय कुमार चित्रांश को संगठन मंत्री, अजल पटेल को संयुक्त मंत्री, मनीष त्रिवेदी को उप मंत्री, विजय कुमार गुप्ता को कोषाध्यक्ष, राधा कृष्ण दीक्षित को ऑडिटर तथा किरण तिवारी को मीडिया प्रभारी का दायित्व सौंपा गया।
इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार पटेल ने कहा कि उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ हमेशा शिक्षकों के सम्मान, अधिकारों और समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध रहा है। उन्होंने कहा कि पूरी कार्यकारिणी सभी शिक्षकों को साथ लेकर संगठन को और अधिक सशक्त बनाएगी तथा शिक्षक हितों से जुड़े मुद्दों को शासन-प्रशासन के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित शिक्षकों ने नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए संगठन के माध्यम से शिक्षक समाज के हित में निरंतर कार्य करने का विश्वास व्यक्त किया।
एक टिप्पणी भेजें