⚡ ब्रेकिंग News

भव्य कलश यात्रा संग गूंजे जय श्रीराम के जयकारे, शुरू हुई श्री राम कथा व श्रीमद् भागवत कथा

जिला संवाददाता विकास मिश्रा

लहरपुर, सीतापुर। क्षेत्र के ग्राम लच्छन नगर स्थित सिद्धेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में मंगलवार को द्वितीय वार्षिकोत्सव के पावन अवसर पर श्री राम कथा एवं श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ भव्य कलश शोभायात्रा के साथ हुआ। धार्मिक आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा और जय श्रीराम के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।

कार्यक्रम के मुख्य यजमान सुशील शुक्ला एवं श्रीमती जमुना देवी द्वारा विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर कथा का शुभारंभ कराया गया। कथा प्रारंभ होने से पूर्व मंदिर प्रांगण से पवित्र सूर्यकुंड मंदिर तक विशाल कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिलाएं, पुरुष एवं बच्चे शामिल हुए। श्रद्धालु अबीर-गुलाल उड़ाते हुए भक्ति गीतों पर नाचते-गाते आगे बढ़ रहे थे।

कलश यात्रा सूर्यकुंड मंदिर पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने पवित्र सरोवर में पूजा-अर्चना कर जल भरा और उसे लेकर कथा स्थल पहुंचे। वहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कथा स्थल का पवित्रीकरण किया गया।

इस अवसर पर कथा व्यास पंडित सूरज शास्त्री ने श्रद्धालुओं को कथा के महत्व के बारे में बताया। कार्यक्रम में प्रधान विवेक कुमार शुक्ला, सुरेश, दिनेश, उमेश, नरेश, विनोद, अशोक, मनोज, पंडित सौरभ कृष्ण शास्त्री, सोनू शुक्ला, मोनू शुक्ला, अभय, अतुल, गोलू सहित भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Post a Comment

और नया पुराने
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...