⚡ ब्रेकिंग News

बड़ी मालियत की संपत्तियों पर डीएम की सख्ती, लेखपत्रों का किया स्थलीय निरीक्षण

पंजीकृत संपत्तियों के सत्यापन में मिली पारदर्शिता पर जोर, अनियमितता पर होगी कड़ी कार्रवाई

सीतापुर, 19 मई 2026।
जिला संवाददाता विकास मिश्रा।

जनपद में माह अप्रैल 2026 के दौरान पंजीकृत बड़ी मालियत के लेखपत्रों के निरीक्षण अभियान के अंतर्गत मंगलवार को जिलाधिकारी डा0 राजागणपति आर0 ने सहायक महानिरीक्षक निबंधन के साथ कार्यालय उप निबंधक सदर, सीतापुर में पंजीकृत विभिन्न संपत्तियों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य पंजीकृत संपत्तियों की वास्तविक स्थिति एवं अभिलेखीय विवरण का सत्यापन कर राजस्व हितों की सुरक्षा सुनिश्चित करना रहा।

निरीक्षण के दौरान लेखपत्र संख्या 3446/2026 एवं 3733/2026 के माध्यम से ग्राम इस्माईलपुर स्थित मोहल्ला श्रीनगर कॉलोनी में गाटा संख्या 188/1 पर निर्मित प्लॉट का भौतिक सत्यापन किया गया। इसके अतिरिक्त लेखपत्र संख्या 3976/2026 के अंतर्गत ग्राम सुर्जीपारा की गाटा संख्या 120 से संबंधित अंतरित संपत्ति का भी स्थलीय निरीक्षण किया गया।

जिलाधिकारी ने मौके पर पहुंचकर संपत्तियों की स्थिति, अभिलेखों में अंकित विवरण तथा वास्तविक उपयोग का गहन परीक्षण किया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि संपत्तियों के मूल्यांकन, भू-उपयोग एवं अभिलेखीय विवरण में पूर्ण पारदर्शिता और शुद्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि किसी प्रकार की अनियमितता पाई जाती है तो संबंधितों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान राजस्व एवं निबंधन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को बड़ी मालियत के लेखपत्रों की नियमित निगरानी एवं स्थलीय सत्यापन की प्रक्रिया लगातार जारी रखने के निर्देश दिए, ताकि शासन की मंशानुरूप पारदर्शी एवं जवाबदेह व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।

Post a Comment

और नया पुराने
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...