⚡ ब्रेकिंग News

हनुमत कृपा से क्षेत्र में जगह-जगह भंडारे का आयोजन, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

पूर्व सैनिक सुरेंद्र भार्गव ने पत्नी संग किया पूजन-अर्चन, कन्या पूजन के बाद शुरू हुआ भंडारा

कमलापुर/सीतापुर।
जिला संवाददाता विकास मिश्रा

क्षेत्र में मंगलवार को हनुमत कृपा से विभिन्न स्थानों पर भंडारे का आयोजन किया गया, जहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। लोगों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ प्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ अर्जित किया।

इसी क्रम में मुजफ्फरपुर निवासी पूर्व सैनिक सुरेंद्र भार्गव द्वारा कुर्सीनपुरवा रेलवे फाटक के निकट स्थित अपने निज निवास पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य हनुमत भंडारे का आयोजन कराया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान से हनुमान जी के पूजन-अर्चन के साथ हुई।

मंगलवार को सुरेंद्र भार्गव ने अपनी पत्नी के साथ आचार्य कमलेश मिश्र के निर्देशन में पूजा-अर्चना की तथा कन्या पूजन के उपरांत भंडारे का शुभारंभ किया। भंडारे में क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया और हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर किरण भार्गव, कमलेश यादव, रमेश सोनू, के.के. यादव, विजय पांडेय सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

और नया पुराने
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...