⚡ ब्रेकिंग News

एलडीए की नाक के नीचे अवैध निर्माण! रकाबगंज में नियम ताक पर, दबंग बिल्डर बेखौफ

मीडिया में लगातार खबरें प्रसारित होने के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई, जेई और अधिकारियों की भूमिका पर उठे सवाल

संवाददाता: देशराज, 
लखनऊ। राजधानी में अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई के बड़े-बड़े दावे करने वाला लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) एक बार फिर सवालों के घेरे में है। ताजा मामला थाना बाजार खाला क्षेत्र के अंतर्गत नादान महल रोड स्थित रकाबगंज चौराहे का है, जहां नेहरू क्रॉस के पास एक बहुमंजिला इमारत का निर्माण धड़ल्ले से जारी है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह निर्माण कार्य एलडीए के निर्धारित मानकों के विपरीत किया जा रहा है। सबसे गंभीर बात यह है कि भवन में भविष्य की यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पार्किंग की कोई पर्याप्त व्यवस्था नहीं दिखाई दे रही है, जिससे आने वाले समय में क्षेत्र में जाम और अव्यवस्था की समस्या और बढ़ सकती है।

सूत्रों के अनुसार, इस अवैध निर्माण को लेकर पिछले आठ दिनों से लगातार मीडिया में खबरें प्रकाशित और प्रसारित हो रही हैं, लेकिन एलडीए के जिम्मेदार अधिकारियों ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। इससे विभाग की कार्यप्रणाली और निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

क्षेत्रीय नागरिकों का आरोप है कि संबंधित बिल्डर को एलडीए के कुछ अधिकारियों और क्षेत्रीय जूनियर इंजीनियर (जेई) का संरक्षण प्राप्त है, जिसके चलते निर्माण कार्य बिना किसी रोक-टोक के जारी है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इस निर्माण पर कार्रवाई नहीं की गई तो भविष्य में सुरक्षा और यातायात दोनों के लिए गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है।

अब निगाहें एलडीए उपाध्यक्ष (वीसी) पर टिकी हैं। सवाल यह है कि क्या प्राधिकरण इस मामले में जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करेगा या फिर अवैध निर्माण और संरक्षण का यह खेल यूं ही चलता रहेगा।


Post a Comment

और नया पुराने
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...