जिला संवाददाता शिवांश दीक्षित
शाहपुर भदफर।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद शाहपुर भदफर नगर इकाई का पुनर्गठन कार्यक्रम शेखनापुर पंचायत सभागार में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में संगठन के नए पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
चुनाव अधिकारी राजकुमार गौतम की देखरेख में आयोजित कार्यक्रम में प्रांत कार्यकारिणी सदस्य अमित नाग ने नई नगर इकाई की घोषणा की। नवगठित इकाई में मनोज त्रिवेदी को नगर अध्यक्ष तथा विकास कनौजिया को नगर मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई।
इसके अलावा अनुज कुमार, सौरभ पांडे, शीशपाल यादव एवं रमाशंकर गिरी को नगर उपाध्यक्ष बनाया गया। शुभम सिंह यादव, नैमिष अवस्थी, कमलाकांत त्रिवेदी, चमन मिश्रा एवं सचिन दीक्षित को नगर सहमंत्री का दायित्व दिया गया। वहीं सुधांशु शुक्ला को नगर कार्यालय मंत्री नियुक्त किया गया।
संगठन के विभिन्न आयामों में भी पदाधिकारियों की घोषणा की गई, जिसमें विकास जायसवाल को नगर SFD संयोजक, सुभाष सैनी को सह संयोजक, मंजेश प्रजापति को इंटर कॉलेज संयोजक तथा हर्ष वर्मा को महाविद्यालय संयोजक बनाया गया।
हरिओम जायसवाल को नगर RKM संयोजक एवं मुन्नालाल को सह संयोजक, अखिलेश यादव को आंदोलन संयोजक, रितु दीक्षित को छात्रा संयोजक, सारांश कुमार को SFS संयोजक तथा उत्कर्ष शुक्ला को सह संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई।
इसके अतिरिक्त अर्पित अवस्थी को छात्रावास कार्य संयोजक, जीतू कुमार को खेलो भारत संयोजक तथा विजय शंकर पांडे को सह संयोजक बनाया गया। नगर कार्यकारिणी सदस्य के रूप में रोहित अवस्थी, किशन कुमार, महेंद्र मौर्य, कपिल कुमार, कारण, आदिल कुमार, संजय चौधरी एवं हिमांशु मिश्रा को शामिल किया गया।
कार्यक्रम के अंत में संगठन पदाधिकारियों ने छात्रहित एवं राष्ट्रहित में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
एक टिप्पणी भेजें