⚡ ब्रेकिंग News

हरदोई में हैवानियत की हद पार: युवती को पेड़ से बांधकर दरिंदगी, आरोपी गिरफ्तार

हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई जनपद से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां शादी समारोह से घर लौट रही एक युवती के साथ गांव के ही युवक ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश व्याप्त है।

बताया जा रहा है कि पीड़िता अपनी चचेरी बहन की शादी समारोह से देर रात करीब 11 बजे घर लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में गांव का युवक अतुल मिला। आरोप है कि उसने युवती के सामने शादी का प्रस्ताव रखा, लेकिन युवती द्वारा इनकार किए जाने पर वह आगबबूला हो गया।

आरोपी अतुल युवती को जबरन उठाकर सुनसान जगह पर ले गया और पेड़ से बांध दिया। इसके बाद उसने युवती के साथ बेहद क्रूरता और दरिंदगी की। घटना में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अतुल को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
इस घटना के बाद क्षेत्र में लोगों में भारी गुस्सा है। स्थानीय लोगों ने आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।

Post a Comment

और नया पुराने
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...