*कुंहारी कोटा में 471वां नि:शुल्क स्वर्ण प्राशन संस्कार शिविर आयोजित* .
(संवाददाता मुकेश जैन की खास रिपोर्ट ).
बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु दो दिवसीय शिविर में उमड़े अभिभावक
कुंहारी कोटा स्थित पार्श्वनाथ निलय जैन मंदिर में पुष्य नक्षत्र के पावन अवसर पर 471वें नि:शुल्क स्वर्ण प्राशन संस्कार शिविर का आयोजन श्रद्धा एवं उत्साह के साथ किया गया। शिविर में 0 से 16 वर्ष तक के बच्चों को नि:शुल्क स्वर्ण प्राशन दवाई पिलाई गई, जिससे बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास को बढ़ावा मिले।
यह आयोजन परम पूज्य आचार्य भगवन 108 श्री विद्यासागर जी महामुनिराज एवं अभिनव आचार्य श्री समय सागर जी महाराज की मंगल प्रेरणा एवं आशीर्वाद से संपन्न हुआ। शिविर के पुण्यार्जक परिवार श्री प्रेमचंद जी, दिनेश कुमार जी, अजित कुमार जी, नरेन्द्र कुमार जी एवं मुकेश जी गोधा परिवार रहे।
दो दिवसीय शिविर 21 एवं 22 मई 2026 को प्रातः 8 बजे से 10 बजे तक आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में अभिभावक अपने बच्चों के साथ पहुंचे। आयोजन स्थल पर धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण बना रहा।
इस अवसर पर शांतिधारा गिर गौशाला एवं पंचगव्य अनुसंधान केंद्र बीना जी बारह द्वारा निर्मित गिर गाय का घी, स्वर्णप्राशन, गुलकंद एवं अन्य पंचगव्य उत्पाद भी उपलब्ध कराए गए।
आयोजकों ने बताया कि स्वर्ण प्राशन बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने, मानसिक एवं शारीरिक वृद्धि में सहायक, मौसमी बीमारियों से सुरक्षा प्रदान करने तथा पोषक तत्वों की कमी को दूर करने में लाभकारी माना जाता है। शिविर के सफल आयोजन पर समाजजनों ने प्रसन्नता व्यक्त की।
एक टिप्पणी भेजें