⚡ ब्रेकिंग News

सिधौली-मिश्रिख मार्ग पर बड़ा हादसा : बाइक सवार को बचाने में सड़क किनारे पलटी बस, कई घायल

जिला संवाददाता : विकास मिश्रा

सीतापुर। थाना संदना क्षेत्र अंतर्गत सिधौली-मिश्रिख मार्ग पर शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। बरगदिया पुलिया के पास नैमिष से अयोध्या की ओर जा रही एक यात्री बस मोटरसाइकिल सवार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे उतर गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना में कई लोग घायल हो गए, जिन्हें तत्काल उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछरेहटा भेजा गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस चालक ने सामने आए मोटरसाइकिल सवार को बचाने के लिए अचानक बस मोड़ दी, जिससे वाहन संतुलन खो बैठा और सड़क किनारे खाई में जा गिरा। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को बस से बाहर निकालने में मदद की।

घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी सीतापुर डॉ. राजा गणपति आर. एवं पुलिस अधीक्षक सीतापुर अंकुर अग्रवाल तत्काल सीएचसी मछरेहटा पहुंचे, जहां उन्होंने घायलों का हालचाल जाना और चिकित्सकों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके बाद दोनों अधिकारियों ने संयुक्त रूप से घटनास्थल का निरीक्षण कर राहत कार्यों का जायजा लिया।

प्रशासन द्वारा बताया गया कि स्थिति पूरी तरह सामान्य है तथा मार्ग पर यातायात सुचारू रूप से संचालित कराया जा रहा है। पुलिस द्वारा घटना की जांच की जा रही है।

Post a Comment

और नया पुराने
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...