झरेखापुर के पास हुआ हादसा, प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर
जिला संवाददाता विकास मिश्रा
हरगांव, सीतापुर।
सीतापुर-लखीमपुर मार्ग पर शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि बाइक चला रहे युवक को अचानक नींद की झपकी आ गई, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी।
घायलों की पहचान बहराइच जनपद के सिजौली थाना क्षेत्र के नथुनी चौराहा कालीकोट निवासी राजन और उसके बुआ के बेटे अमन के रूप में हुई है। दोनों युवक लखनऊ से अपने घर लौट रहे थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार झरेखापुर स्थित कृष्णा प्लाईवुड के पास पहुंचते ही बाइक चला रहे राजन को नींद आने लगी। इसी दौरान बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही हरगांव पुलिस मौके पर पहुंची और एम्बुलेंस की सहायता से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद परिजन दोनों को बेहतर इलाज के लिए लखीमपुर ले गए।
चौकी प्रभारी राजेश कुमार सरोज ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची थी। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।
एक टिप्पणी भेजें