⚡ ब्रेकिंग News

लालगंज में जमीनी विवाद बना खूनी संग्राम, फायरिंग में तीन सगे भाई घायल



कोरिहरा गांव में दो पक्षों के बीच चली गोलियां, दो भाइयों की हालत गंभीर; एसपी रवि कुमार भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे मौके पर

रायबरेली जनपद के लालगंज कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को जमीनी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। कोरिहरा गांव के कल्लू का पुरवा मजरे में दो पक्षों के बीच हुए विवाद के दौरान जमकर फायरिंग हुई, जिसमें तीन सगे भाई गोली लगने से घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी और तनाव का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक रवि कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर हालात का जायजा लिया। एहतियातन गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामला पुरानी जमीनी रंजिश से जुड़ा बताया जा रहा है। दोनों पक्षों के आरोपों और घटनाक्रम की गहन जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत और तनाव का माहौल बना हुआ है।

Post a Comment

और नया पुराने
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...