जिला संवाददाता देशराज
तहसील मलिहाबाद, जनपद लखनऊ में भारतीय किसान मजदूर यूनियन (सर्व समाज) द्वारा 11 मई 2026 से चल रहा अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन आज समाप्त कर दिया गया। संगठन की तहसील अध्यक्ष सीमा सिंह के नेतृत्व में चल रहे इस धरने का समापन प्रदेश अध्यक्ष सुशील सिंह चौहान के नेतृत्व में तहसीलदार मलिहाबाद केशव सिंह को ज्ञापन सौंपकर किया गया।
धरना प्रदर्शन के दौरान तहसील प्रशासन, उपजिलाधिकारी एवं तहसीलदार द्वारा संगठन की मांगों को गंभीरता से लेते हुए कई बार धरना समाप्त करने का आग्रह किया गया। प्रशासन की ओर से 15 दिनों के भीतर सभी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिए जाने के बाद संगठन ने धरना समाप्त करने की घोषणा की।
हालांकि संगठन ने प्रशासन को स्पष्ट चेतावनी भी दी कि यदि तय समय सीमा के भीतर समस्याओं का निस्तारण नहीं किया गया, तो तहसील मलिहाबाद परिसर में विशाल महापंचायत आयोजित की जाएगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।
कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष सुशील सिंह चौहान, प्रमोद सिंह चौहान, आकिब अहमद, सुनील तिवारी, सतीश तिवारी, रामनरेश तिवारी, शिव शर्मा तिवारी, देवेंद्र, ताराचंद्र यादव, किशन यादव, रामपाल पाल, सीमा सिंह, सदाप्यारी, राकेश अर्कवंशी, अशोक भारती, वकील अहमद, मस्तान, अयाज अली सहित बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में संगठन ने किसानों एवं मजदूरों के अधिकारों की लड़ाई निरंतर जारी रखने का संकल्प दोहराया।
जय जवान, जय किसान — सर्व समाज जिंदाबाद
एक टिप्पणी भेजें