जिला संवाददाता विकास मिश्रा
अटरिया/सीतापुर। जनपद में अपराध और अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अटरिया पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने चेकिंग अभियान के दौरान एक शातिर आरोपी को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र के अपराधियों में हड़कंप मच गया है।
पुलिस अधीक्षक सीतापुर अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर अपराधियों की धरपकड़ और अवैध हथियारों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) दुर्गेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सिधौली विशाल गुप्ता के निर्देशन में थाना अटरिया पुलिस सक्रिय रूप से कार्रवाई कर रही थी।
थानाध्यक्ष लाल बहादुर मिश्र के नेतृत्व में उपनिरीक्षक राम मोहन सिंह, कांस्टेबल विक्रम प्रसाद, हरिकेश सिंह और अश्वनी सिंह क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस टीम ने घेराबंदी कर एक संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 12 बोर का एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान भूपेन्द्र सिंह पुत्र कमलेश तिवारी, निवासी ग्राम पहाड़ापुर थाना अटरिया जनपद सीतापुर के रूप में हुई है। आरोपी की उम्र लगभग 35 वर्ष बताई जा रही है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना अटरिया में मु0अ0सं0 120/2026 धारा 25(1-बी) आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद अभियुक्त को न्यायालय सीतापुर भेज दिया गया।
स्थानीय लोगों ने पुलिस की सक्रियता और मुस्तैदी की सराहना करते हुए कहा कि लगातार हो रही ऐसी कार्रवाइयों से अपराध पर अंकुश लगेगा और आम जनता खुद को सुरक्षित महसूस करेगी।
एक टिप्पणी भेजें