⚡ ब्रेकिंग News

योगी सरकार का बड़ा फैसला: मंत्री अब करेंगे मेट्रो-बस से सफर, फिजूलखर्ची पर सख्ती

विदेश यात्राओं पर रोक, सरकारी वाहनों में 50% कटौती, बिजली बचत और डिजिटल कार्यसंस्कृति को बढ़ावा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने विस्तारित मंत्रिमंडल की पहली बैठक में मितव्ययिता, ऊर्जा संरक्षण और जवाबदेह कार्यसंस्कृति को लेकर बड़े निर्देश जारी किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों में ईंधन और संसाधनों का संरक्षण केवल आर्थिक जरूरत नहीं, बल्कि राष्ट्रीय जिम्मेदारी है।

बैठक में मुख्यमंत्री ने सभी मंत्रियों से सप्ताह में कम से कम एक दिन मेट्रो, बस, ई-रिक्शा, कारपूलिंग या अन्य सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने की अपील की। इसके साथ ही सरकारी वाहन फ्लीट में 50 प्रतिशत तक कटौती करने और अगले छह माह तक विदेश यात्राओं से बचने के निर्देश भी दिए गए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शासन-प्रशासन की कार्यप्रणाली अधिक अनुशासित, संवेदनशील और जवाबदेह होनी चाहिए। सचिवालय और निदेशालयों में एयर कंडीशनर का तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रखने, प्राकृतिक रोशनी के अधिकतम उपयोग और जरूरत के अनुसार बिजली खपत सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में डिजिटल और हाइब्रिड कार्यसंस्कृति को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया गया। मुख्यमंत्री ने अन्तर्जनपदीय बैठकों और प्रशिक्षण कार्यक्रमों को अधिकाधिक ऑनलाइन एवं हाइब्रिड मोड में आयोजित करने की बात कही। साथ ही सार्वजनिक परिवहन, रेल यात्रा और ‘वर्क फ्रॉम होम’ व्यवस्था को प्रोत्साहित करने पर बल दिया।

मुख्यमंत्री Narendra Modi की अपील का उल्लेख करते हुए कहा कि देशवासियों को ऊर्जा संरक्षण और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ना होगा। उन्होंने सौर ऊर्जा, इलेक्ट्रिक वाहन, पीएनजी के उपयोग और पर्यावरण-अनुकूल जीवनशैली को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया।

बैठक में स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने और आयातित वस्तुओं के न्यूनतम उपयोग पर भी जोर दिया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि शादी-विवाह और सामाजिक आयोजनों में घरेलू स्थलों को प्राथमिकता दी जाए तथा उत्तर प्रदेश में बने उत्पादों को उपहार स्वरूप उपयोग में लाया जाए।

सरकार के इन निर्देशों को प्रशासनिक सादगी, ऊर्जा बचत और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

Post a Comment

और नया पुराने
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...