अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का निधन
लखनऊ। ब्यूरो रिपोर्ट | JPM NEWS LIVE
समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के परिवार से जुड़ी एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वह महज 38 वर्ष के थे।
सूत्रों के अनुसार मंगलवार सुबह करीब 6 बजे तबीयत बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हालांकि देर शाम तक परिवार की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया था।
प्रतीक यादव राजनीति से दूरी बनाकर रखते थे, लेकिन अपनी फिटनेस, बिजनेस और लग्जरी लाइफस्टाइल को लेकर अक्सर सुर्खियों में बने रहते थे। सोशल मीडिया पर भी उनकी अच्छी खासी लोकप्रियता थी। हाल के महीनों में पत्नी अपर्णा यादव के साथ रिश्तों को लेकर चर्चाएं भी सामने आई थीं। इसी बीच परिवार संग उनकी विदेश यात्रा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं।
प्रतीक यादव के निधन की खबर सामने आते ही राजनीतिक, सामाजिक और कारोबारी जगत में शोक की लहर दौड़ गई। कई नेताओं और करीबी लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया है।
एक टिप्पणी भेजें