⚡ ब्रेकिंग News

जिलाधिकारी ने किया रेडिको खेतान लिमिटेड का निरीक्षण, औद्योगिक व्यवस्थाओं की सराहना


संवाददाता : विकास मिश्रा, बिसवां (सीतापुर)

सीतापुर जनपद के बिसवां मार्ग स्थित कंदुनी में संचालित Radico Khaitan Limited की औद्योगिक इकाई का जिलाधिकारी डॉ. आर. राजागणपति ने औपचारिक निरीक्षण एवं भ्रमण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उत्पादन व्यवस्था, सुरक्षा मानकों, पर्यावरणीय अनुपालन तथा औद्योगिक विस्तार योजनाओं का गहन जायजा लिया।

औद्योगिक इकाई पहुंचने पर कंपनी प्रबंधन ने जिलाधिकारी का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अंशु श्रीवास्तव, एचआर हेड अजय कुमार गोस्वामी, फाइनेंस हेड अनिल कुमार जैन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

भ्रमण के दौरान यूनिट हेड ने जिलाधिकारी को संयंत्र में संचालित नए प्रोजेक्ट्स, विस्तारीकरण कार्यों तथा भावी औद्योगिक योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। एचआर हेड अजय कुमार गोस्वामी ने बताया कि कंपनी स्थानीय युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के साथ क्षेत्र में रोजगार सृजन को बढ़ावा दे रही है। वहीं फाइनेंस हेड अनिल कुमार जैन ने कंपनी द्वारा जनपद एवं प्रदेश के राजस्व में दिए जा रहे योगदान की जानकारी साझा की।

जिलाधिकारी ने आसवानी इकाई, बॉटलिंग विभाग, मैचुरेशन हॉल एवं फर्मेंटेशन सेक्शन का निरीक्षण करते हुए उत्पादन प्रक्रिया, गुणवत्ता नियंत्रण प्रणाली एवं आधुनिक तकनीकी व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। साथ ही इथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम से संबंधित कार्यों की भी समीक्षा की गई।

निरीक्षण के दौरान संयंत्र में अपनाए जा रहे सुरक्षा मानकों, स्वच्छ कार्यप्रणाली एवं पर्यावरणीय नियमों के पालन की जिलाधिकारी ने सराहना की। उन्होंने कहा कि उद्योग द्वारा अपनाई जा रही व्यवस्थाएं अन्य इकाइयों के लिए भी प्रेरणास्रोत हैं।

इसके अतिरिक्त कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) के अंतर्गत शिक्षा, स्वास्थ्य एवं प्राकृतिक खेती से संबंधित योजनाओं की भी जिलाधिकारी ने प्रशंसा की।

डॉ. आर. राजागणपति ने कहा कि जनपद में औद्योगिक विकास, रोजगार सृजन एवं आर्थिक प्रगति में Radico Khaitan Limited की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने उम्मीद जताई कि कंपनी भविष्य में भी इसी प्रकार जनहित एवं औद्योगिक विकास में अपना योगदान देती रहेगी।

Post a Comment

और नया पुराने
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...