संवाददाता शिवांश दीक्षित सीतापुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) नगर इकाई लहरपुर द्वारा नगर के आदर्श कैलाश नाथ इंटर कॉलेज में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं एवं कार्यकर्ताओं ने महाराणा प्रताप के चित्र पर पुष्पवर्षा कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर मंत्री अभिजीत गौड़ ने कहा कि महाराणा प्रताप ने राष्ट्र, स्वधर्म और मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उनका त्याग, संघर्ष और अदम्य साहस आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा का अमर स्रोत है। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन देशभक्ति, स्वाभिमान और राष्ट्रसेवा का प्रतीक है, जो आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अवधेश कुमार अवस्थी, विनोद शुक्ला, रमेश चंद्र मिश्रा, नीता सिंह सहित नगर इकाई लहरपुर के नगर सहमंत्री शिवांश दीक्षित, करन कुमार तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
एक टिप्पणी भेजें