⚡ ब्रेकिंग News

सड़क हादसे में महिला की मौत, सात बच्चों के सिर से उठा मां का साया


सीतापुर। जनपद के सिधौली क्षेत्र में शुक्रवार शाम हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोतवाली सिधौली क्षेत्र के ग्राम गुरैनी निवासी 38 वर्षीय सुमन पत्नी सरोज अपने देवर के साथ दवा लेने के लिए मंगलम चौराहे गई थीं। दवा लेकर वापस घर लौटते समय यादव भट्टे के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार फोर व्हीलर संख्या UP32QY7911 ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सुमन गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि बाइक चला रहा उनका देवर भी घायल हो गया।

स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिधौली पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने सुमन को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल युवक का उपचार जारी है।

महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि मृतका अपने पीछे छह बेटियां और एक बेटा छोड़ गई हैं। सात बच्चों की मां के असमय निधन से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी मातम पसरा हुआ है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है तथा आरोपी वाहन की तलाश की जा रही है।

Post a Comment

और नया पुराने
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...