⚡ ब्रेकिंग News

सीतापुर: 9 माह के बच्चे का इलाज कराने आई महिला ने फांसी लगाकर दी जान, क्षेत्र में सनसनी

जिला संवाददाता विकास मिश्रा

अटरिया (सीतापुर)। थाना अटरिया क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां 24 वर्षीय विवाहिता ने कथित रूप से फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना अटरिया क्षेत्र के ग्राम पंचायत कठवा के तेजानापुरवा निवासी राजकुमारी (24) पत्नी सूरज अपने 9 माह के मासूम बच्चे का इलाज कराने के लिए हिंद हॉस्पिटल आई थीं। बताया जा रहा है कि इसी दौरान किसी बात को लेकर आपसी कहासुनी हो गई। विवाद के बाद राजकुमारी वहां से निकल गईं और कुछ ही देर बाद पास के एक बाग में पहुंचकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद अटरिया पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू की।
बताया गया कि मृतका मूल रूप से थाना अटरिया क्षेत्र के मरहा गांव की निवासी थी। उसकी शादी करीब दो वर्ष पूर्व तेजानापुरवा निवासी सूरज के साथ हुई थी। मृतका का 9 माह का एक बच्चा भी है।
जिस बाग में महिला का शव मिला, वह आल्हा पुत्र परवन प्रजापति, निवासी गुलरिहा थाना अटरिया का बताया जा रहा है।
पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही चल सकेगा। घटना से मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Post a Comment

और नया पुराने
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...