⚡ ब्रेकिंग News

“जनहित की लड़ाई में 52 हजार से अधिक समस्याओं का समाधान, स्थापना दिवस को भव्य बनाने की तैयारी तेज”

युवा एंटी करप्शन ऑर्गनाइजेशन की बैठक में रणनीति तय, दूर-दूर से पहुंचे पदाधिकारी और कार्यकर्ता

सुल्तानपुर।
युवा एंटी करप्शन ऑर्गनाइजेशन के आगामी स्थापना दिवस कार्यक्रम को लेकर संगठन की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। 28 नवंबर, शनिवार को होने वाले स्थापना दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर संगठन पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के बीच विस्तृत चर्चा हुई। बैठक संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल कुमार तिवारी के मूल निवास पर संपन्न हुई, जहां दूर-दूर से आए सहयोगियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु अपने सुझाव और विचार साझा किए।
कार्यक्रम की शुरुआत संगठन के जिला सलाहकार गौरीशंकर मिश्रा एवं सुल्तानपुर जिला मंच प्रवक्ता सुरेंद्र तिवारी ने संयुक्त रूप से की। बैठक में संगठन की उपलब्धियों, जनहित कार्यों और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
इस अवसर पर अमर बहादुर यादव, सिपाही राम सिंह, प्रभाकर पांडे, मुकेश पाठक, उपेंद्र पाठक, संजय मिश्रा, राकेश तिवारी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने स्थापना दिवस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया और संगठन के जनहित कार्यों की सराहना की।
बैठक में बताया गया कि संगठन अब तक 52,311 से अधिक जनसमस्याओं का समाधान करा चुका है। संगठन लगातार भ्रष्टाचार और जनसमस्याओं के खिलाफ आवाज उठाते हुए लोगों की मदद कर रहा है, जिसके चलते क्षेत्र में उसकी एक अलग पहचान बनी है।
अंत में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल कुमार तिवारी ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन आगे भी समाजहित और जनसेवा के कार्यों को पूरी मजबूती के साथ जारी रखेगा।

Post a Comment

और नया पुराने
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...