⚡ ब्रेकिंग News

बकरीद को लेकर उन्नाव प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसएसपी ने किया फ्लैग मार्च… बड़ी ईदगाह पहुंचकर लिया सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा

उन्नाव जनपद। आगामी ईद-उल-जुहा (बकरीद) पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से उन्नाव प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में रविवार को जिलाधिकारी घनश्याम मीणा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ शहर के मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

फ्लैग मार्च गांधी नगर तिराहे से शुरू होकर बड़ी ईदगाह तक निकाला गया। इस दौरान अधिकारियों ने संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण करते हुए स्थानीय लोगों से संवाद किया और शांति एवं भाईचारे की अपील की। बड़ी ईदगाह पहुंचकर नमाज को लेकर की जा रही व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इस मौके पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सुशील कुमार, अपर जिलाधिकारी न्यायिक अमिताभ यादव, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी अखिलेश सिंह, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर दीपक यादव, उपजिलाधिकारी सदर क्षितिज द्विवेदी सहित थाना कोतवाली सदर पुलिस बल मौजूद रहा।

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती के साथ लगातार निगरानी रखी जाएगी, ताकि पर्व शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो सके।

Post a Comment

और नया पुराने
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...