⚡ ब्रेकिंग News

डीएम की सख्ती: 50 लाख से ऊपर की परियोजनाओं पर कड़ा एक्शन, लापरवाही पर होगी ब्लैकलिस्टिंग


 लंबित परियोजनाओं को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश, गुणवत्ता से समझौता नहीं

जिला संवाददाता विकास मिश्रा
सीतापुर।
जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर. की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में 50 लाख रुपये से अधिक लागत वाली सभी निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी परियोजनाओं को निर्धारित समयावधि में गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराया जाए तथा लंबित परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर तेजी से पूरा किया जाए।

उन्होंने अनारंभ कार्यों को शीघ्र शुरू कराने के निर्देश देते हुए कहा कि संबंधित विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर परियोजनाओं को समय से पूरा कराएं। लापरवाही बरतने वाली कार्यदायी संस्थाओं और ठेकेदारों के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई, वसूली और ब्लैकलिस्ट करने की कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिजों में रेलवे स्तर पर लंबित कार्यों को लेकर भी नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को रेलवे विभाग से लगातार समन्वय बनाए रखने और नियमित पत्राचार कर कार्य जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए।

डीएम ने कहा कि किसी भी स्तर पर पत्रावलियों को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए और उनका त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। धीमी प्रगति वाली संस्थाओं को चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि कार्य में लापरवाही मिलने पर कड़ी कार्रवाई तय है।

उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि पूर्ण हो चुकी परियोजनाओं को निर्धारित प्रक्रिया के तहत शीघ्र हैंडओवर कराया जाए तथा जांच से संबंधित लंबित मामलों की निष्कर्षात्मक रिपोर्ट तत्काल प्रस्तुत की जाए।

बैठक में जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Post a Comment

और नया पुराने
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...