⚡ ब्रेकिंग News

करणी सेना मे प्रदेश मंत्री का मिला दायित्व

(मुकेश कुमार जैन संवाददाता )
करणी सेना में नई जिम्मेदारी

करणी सेना संगठन से जुड़ी एक महत्वपूर्ण और गर्व की खबर सामने आई है…

करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरजपाल अम्मू जी की सहमति से, एवं मध्यप्रदेश प्रदेश अध्यक्ष योगेन्द्र सिंह डोडिया के कुशल नेतृत्व में, प्रदेश उपाध्यक्ष किशनलाल जांगिड़ जी की अनुशंसा पर नीमच निवासी मुकेश कुमार जैन को करणी सेना का प्रदेश मंत्री नियुक्त किया गया है।

इस नियुक्ति के साथ ही संगठन में नई ऊर्जा, नई दिशा और मजबूती आने की उम्मीद जताई जा रही है। कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है, और सभी ने मुकेश जैन को इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

अपने विचार व्यक्त करते हुए मुकेश जैन ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया और कहा—
“मैं इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाऊंगा, तथा करणी सेना की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करता रहूंगा।”

✨ यह नियुक्ति न केवल एक व्यक्ति का सम्मान है, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय भी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...