सीतापुर में प्रेशर कुकर फटने से महिला गंभीर घायल, आंख में आई गंभीर चोट
सीतापुर (उत्तर प्रदेश) | संवाददाता : ज्ञानू मिश्रा
सीतापुर जनपद के तालगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत जरेली पुरवा गांव में रविवार को खाना बनाते समय अचानक प्रेशर कुकर फट जाने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। धमाका इतना तेज था कि महिला की आंख में गंभीर चोट लग गई, जिससे घर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। परिजनों एवं स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल महिला को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार जारी है।
डॉक्टरों के अनुसार महिला की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में चिंता का माहौल है। स्थानीय लोगों ने रसोई में प्रेशर कुकर सहित अन्य गैस उपकरणों का उपयोग करते समय सावधानी बरतने की अपील की है।
إرسال تعليق