⚡ ब्रेकिंग News

सीतापुर: सीता हॉस्पिटल में इलाज के दौरान युवक की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

 संवाददाता: ज्ञानू मिश्रा
बिसवां (सीतापुर)। सीतापुर जनपद के बिसवां कस्बे में स्थित सीता हॉस्पिटल में इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो जाने से हड़कंप मच गया। मृतक के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर विरोध जताया।

जानकारी के अनुसार, ग्राम कोटरा निवासी 35 वर्षीय छोटेलाल भार्गव को उपचार के लिए मोहल्ला शंकरगंज स्थित सीता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल सीतापुर भेज दिया।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण स्पष्ट होंगे। रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

नोट: इस मामले में अस्पताल प्रबंधन या डॉ. आर.पी. वर्मा का पक्ष सामने आने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा, ताकि समाचार का सभी पक्षों के साथ निष्पक्ष प्रस्तुतीकरण हो सके।

Post a Comment

और नया पुराने
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...