झज्जर (हरियाणा) | संवाददाता : मुकेश कुमार जैन
धर्मनगरी झज्जर में आचार्य भगवन् श्री 108 आर्जवसागर जी महामुनिराज का केशलोंच श्रद्धा एवं भक्ति के साथ सम्पन्न
झज्जर। हरियाणा प्रांत की धर्मनगरी झज्जर में विराजमान परम पूज्य आचार्य भगवन् श्री 108 आर्जवसागर जी महामुनिराज का पावन केशलोंच गुरुवार, 23 जुलाई 2026 को अत्यंत श्रद्धा, भक्ति एवं आध्यात्मिक वातावरण के बीच सम्पन्न हुआ।
केशलोंच जैन परंपरा का अत्यंत महत्वपूर्ण तप एवं त्याग का प्रतीक माना जाता है। इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाओं ने उपस्थित होकर गुरुदेव के प्रति अपनी श्रद्धा अर्पित की तथा धर्मलाभ प्राप्त किया। संपूर्ण वातावरण णमोकार महामंत्र के पवित्र उच्चारण, भक्ति एवं आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत रहा।
आचार्य श्री के तप, संयम, त्याग और साधना से प्रेरित होकर उपस्थित श्रद्धालुओं ने धर्ममार्ग पर चलने का संकल्प लिया। समाजजनों ने इस अवसर को आत्मकल्याण एवं आध्यात्मिक जागरण का प्रेरणादायी क्षण बताते हुए गुरुदेव के मंगलमय सान्निध्य को अपने जीवन का सौभाग्य माना।
एक टिप्पणी भेजें