⚡ ब्रेकिंग News

युवा एंटी करप्शन ऑर्गनाइजेशन की तत्परता से 9 वर्षीय आनंद को मिला रक्तदान, समय पर मिली नई जिंदगी की उम्मीद

ब्यूरो रिपोर्ट
प्रतापगढ़। मानव सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को एक बार फिर साबित करते हुए युवा एंटी करप्शन ऑर्गनाइजेशन ने एक जरूरतमंद बच्चे की समय रहते मदद कर मिसाल पेश की। जिला अध्यक्ष पवन कुमार (प्रतापगढ़) एवं प्रगति न्यूज़ प्रतापगढ़ से सूचना मिलने के बाद संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल तिवारी ने मामले का तत्काल संज्ञान लिया और रक्त की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए।

संगठन के प्रयासों से मोतिगरपुर निवासी 9 वर्षीय आनंद को समय रहते 1 यूनिट रक्त उपलब्ध कराया गया, जिससे उसके परिवार को बड़ी राहत मिली। परिजनों के अनुसार पिछले तीन दिनों से रक्त की व्यवस्था नहीं हो पा रही थी और परिवार काफी परेशान था। जैसे ही यह जानकारी संगठन तक पहुंची, तत्काल सक्रिय होकर रक्तदान की व्यवस्था कराई गई।

इस सेवा कार्य ने एक बार फिर साबित कर दिया कि युवा एंटी करप्शन ऑर्गनाइजेशन केवल सामाजिक मुद्दों तक सीमित नहीं है, बल्कि जरूरतमंदों की हर संभव सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहता है।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल तिवारी ने कहा कि संगठन का उद्देश्य केवल भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाना ही नहीं, बल्कि मानवता की सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देना भी है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी संगठन इसी समर्पण और सेवा भाव के साथ जरूरतमंदों की सहायता करता रहेगा।

"लहरों से डर कर नौका पार नहीं होती, कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती।" यह पंक्ति संगठन के सेवा भाव और कार्यशैली को पूरी तरह चरितार्थ करती है।

Post a Comment

और नया पुराने
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...